07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
छत्तीसगढ़ न्यूज़

विपक्ष के विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को पत्र जारी कर बताया कि सीईसी और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा ‘अपरिहार्य कारणों’ से टाला गया है।

विपक्ष के विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित

यह फैसला ऐसे समय आया है जब एसआईआर को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए उतरे, जहां उन्हें और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।

दौरा स्थगित होने के बाद सियासी हलकों में इसके कारणों को लेकर चर्चा तेज है।