07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
छत्तीसगढ़ न्यूज़

इंद्रावती जल बंटवारे पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

07 Oct 2026 admin

इंद्रावती नदी के जल बंटवारे और बाढ़ की स्थिति पर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बारिश में ओडिशा से छोड़े जाने वाले पानी और गर्मी में बस्तर को मिलने वाले जल का ब्योरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए समझौतों के कारण ही इंद्रावती की यह हालत हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों नंदिनी सत्पथी और प्रकाश चंद्र सेठी के दौर के समझौतों का हवाला दिया।