07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में रजिस्ट्री शुल्क के ऑनलाइन भुगतान में नहीं फंसेगी रकम, एसबीआई से हुआ एमओयू

07 Oct 2026 admin

गोरखपुर में संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया जल्द आसान होने वाली है। अक्सर बैंक खाते से रकम कटने के बाद भी रसीद नहीं बनती और लोगों को दोबारा भुगतान करना पड़ता है।

इस परेशानी को दूर करने के लिए रजिस्ट्री विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया है। नई व्यवस्था से ट्रांजेक्शन फंसने की समस्या कम होने की उम्मीद है।

जिले की सात तहसीलों के आठ सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में हर महीने 20 से 25 ऐसी शिकायतें आती हैं। अकेले सदर तहसील में ही हर महीने आठ से 10 मामले सामने आते हैं।