दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध करीब 350 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर परीक्षा किस पैटर्न पर होगी, इस पर फैसले के लिए परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है।
कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर यह बैठक प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में होगी। परीक्षा पैटर्न को लेकर पिछले कुछ समय से असमंजस बना हुआ है।
तत्कालीन कुलपति ने अगस्त के अंत में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक और सम सेमेस्टर की बहुविकल्पीय कराने का आदेश दिया था। बैठक से छात्रों को स्पष्ट तस्वीर मिलने की उम्मीद है।
