07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
राजनीति

पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने वाराणसी से बनाई नई पार्टी ‘सर्वजन सनातन पार्टी’

07 Oct 2026 admin

सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने किसी मौजूदा दल में शामिल होने के बजाय अपनी नई पार्टी ‘सर्वजन सनातन पार्टी’ (एसएसपी) बनाने का ऐलान किया है।

राव खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पार्टी की घोषणा की।

राव ने कहा कि लंबे प्रशासनिक अनुभव ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि भारत का पुनर्निर्माण सिर्फ प्रशासनिक सुधारों से नहीं हो सकता, इसके लिए समाज और राष्ट्र को अपनी सभ्यता की जड़ों से भी जुड़ना होगा।