चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार रात साढ़े दस बजे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख रुपये नकद के साथ मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक को पकड़ा गया। वह रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था।
जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म तीन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग के दौरान काले पिट्ठू बैग के साथ एक संदिग्ध युवक मिला। बैग की तलाशी में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
जीआरपी को आशंका है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। आरोपी को नकदी समेत वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
