07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
आदेश

नमो घाट एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गंगा तटीय गांवों का लिया जायजा

07 Oct 2026 admin

नमो घाट और गंगा तटीय इलाकों में प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कटेसर, बधवा, डोमरी, बहादुरपुर समेत गंगा किनारे के गांवों का निरीक्षण किया।

डीएम ने नमो घाट और आयोजन स्थल की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।

एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।