07 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
School

बलिया: छह करोड़ से बना दिव्यांग बच्चों का स्कूल, लेकिन पहुंचने को सड़क तक नहीं

07 Oct 2026 admin
बलिया: छह करोड़ से बना दिव्यांग बच्चों का स्कूल, लेकिन पहुंचने को सड़क तक नहीं

बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र के दुमदुमा गांव में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और आवास के लिए करीब छह करोड़ रुपये से बना समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कई समस्याओं से जूझ रहा है। स्कूल, छात्रावास और स्टाफ आवास तक अब तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है।

बलिया: छह करोड़ से बना दिव्यांग बच्चों का स्कूल, लेकिन पहुंचने को सड़क तक नहीं

बरसात के बाद रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया है, जिससे खासकर दिव्यांग विद्यार्थियों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण कल्याण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया कि विद्यालय तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।