08 Oct 2026
Current Orbit News
Current Orbit News
Latest News & Updates
Accident

मुजफ्फरनगर: जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को डंपर ने रौंदा, चार की मौत

07 Oct 2026 admin
मुजफ्फरनगर: जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को डंपर ने रौंदा, चार की मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में लक्सर रोड पर सोमवार देर रात डंपर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुजफ्फरनगर: जन्मदिन समारोह से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो को डंपर ने रौंदा, चार की मौत

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की हरी वृंदावन कॉलोनी निवासी आदेश गोयल अपने परिवार के साथ लक्सर में मौसी राधेश्याम के 75वें जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में डंपर ने उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार अंदर फंस गए।

पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 50 वर्षीय आदेश गोयल और 35 वर्षीय निशा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।